Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशकुमार विश्वास को धमकी देने वाला अरेस्ट

कुमार विश्वास को धमकी देने वाला अरेस्ट

मशहूर कवि कुमार विश्वास को ईमेल के जरिए धमकी देने वाले शख्स को गाजियाबाद पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं. आरोपी की पहचान लोकेश शुक्ला के रूप में हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह कुमार विश्वास को पहले भी कई बार ईमेल भेज चुका है. इसमें उसने खुद की लिखी कविताएं भेजी थीं. लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं आया. इसी बीच उसने कुमार विश्वास के कुछ बयान सुने. इसमें कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की थी. इसी गुस्से में उसने कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी दी और अमर्यादित टिप्पणी भी की.  आरोपी ने बताया कि वह अरविंद केजरीवाल को पसंद करता है. उनकी पार्टी के खिलाफ किसी भी तरह की बात नहीं सुन सकता है. आरोपी ने भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी भी की.  उसका कहना है कि उसने आवेश में आकर धमकी भरा ई-मेल कुमार विश्वास को भेजा था. इस पूरे प्रकरण में गाजियाबाद के एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे ईमेल भेजे जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई, जो कि उस तक पहुंच गई और गिरफ्तार करने में सफलता पाई.

Share Now...