Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकुड़वा गांव में अज्ञात कारणों से पुआल में लगी आग, मुआवजे की...

कुड़वा गांव में अज्ञात कारणों से पुआल में लगी आग, मुआवजे की मांग

जौनपुर धारा,सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला सेमरहवादामर में मंगलवार दोपहर को अचानक आग लगने से किसानों का भारी नुकसान हो गया। यहां रहने वाले किसान चंद्रदेव यादव के खलिहान में रखा पुआल दोपहर करीब 12:30बजे अज्ञात कारणों से जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित किसान चंद्रदेव यादव के अलावा अवधेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मृत्युंजय यादव, राजकेश्वर, विजय और वार्ड सदस्य प्रभावती देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समरसेबल पंप की सहायता से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों के सभी प्रयास विफल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस कंट्रोल रूम, लेखपाल और ग्राम प्रधान को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका था। वहीं, पीड़ित किसान ने बताया कि आग लगने से उनके पालतू जानवरों के चारे की भारी कमी हो गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। इस सम्बंध में स्थानीय लेखपाल ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिल चुकी है और शासन से निर्देश मिलते ही हरसंभव सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Share Now...