- परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव जलाया
जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के मतरी गाँव में एक 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में कुँए में गिर पड़ी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया। उक्त गाँव निवासी विजय यादव की पुत्री आसमा यादव 14 वर्ष मिर्गी रोग से पीड़ित थी। परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह वह खेत मे गेंहू की सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और खेत के बगल स्थित कुँए में गिर पड़ी। परिजनों और ग्रामीणों ने जब तक उसे कुँए से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को कुँए से निकालने के बाद परिजनों ने किशोरी के शव को जला दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी पुलिस को नहीं मिली है।



