Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरकिसान के महीनों की मेहनत को अराजक तत्वों ने किया आग के...

किसान के महीनों की मेहनत को अराजक तत्वों ने किया आग के हवाले

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के हरगोविन्द सिंह इण्टर कॉलेज के सामने का मामला। दो बीघे की फसल को जलाकर किया राख। जफराबाद थाना क्षेत्र के हरगोविंद सिंह इण्टर कॉलेज के सामने किसान दंपति ने दो बीघे जमीन को अधिया पर लेकर सरसों की फसल को बोया था। फसल तैयार होकर कटाई हो चुकी थी। बोझ बनाकर रखा हुआ था। सोमवार की देर रात लगभग 12:00बजे अज्ञात अराजक तत्वों ने आग लगा दिया। देखते ही देखते दो बीघे की फसल जलकर राख हो गया। कस्बे के मोहल्ला रसूलाबाद के किसान अनिल प्रजापति तथा उनकी पत्नी सीमा प्रजापति ने बगल के अहमदपुर गांव निवासी समाज्ञा सिंह व सौरभ सिंह की जमीन को अधिया लेकर दो बीघे में सरसों की फसल की खेती किया था। काफी अच्छा फसल तैयार हुआ था, फसल की कटाई हो चुकी थी। 2 दिन पहले खराब मौसम की वजह से सरसों के बोझ में सीलन आ गया था, जिससे उसकी दवाई नहीं हो पाई थी। मौसम ठीक होने के इंतजार में फसल को एक स्थान पर बुझाई करके रखा गया था। रात करीब 12:00बजे उक्त बुझाई किए हुए सरसों के फसल में से तेज आग की लपट निकलते देखा गया। दूर-दराज की आबादी के लोग तथा किसान दंपति मौके पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ कर पाते फसल जलकर राख हो गया। दंपति किसान ने बताया कि आसपास कोई भी आबादी नहीं है। विद्युत तार भी नहीं है, उक्त फसल को जानबूझकर किसी ने आ$ग के हवाले किया है। जमीन के मालिक समाज्ञा सिंह तथा अनिल प्रजापति ने मंगलवार को जफराबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया है, थाना अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है उचित कार्रवाई की जाएगी।