जौनपुर धारा, मछलीशहर। विकासखण्ड मछलीशहर के राजकीय बीज गोदाम दाउदपुर में कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजनांतर्गत फसल प्रदर्शन हेतु रागी व मूंग बीज का वितरण किया गया जिसमें प्रति किसान एक एकड़ की दर से चार किलोग्राम रागी बीज 19 किसानों को वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने किसानों को मोंटे अनाज के प्रयोग से होने वाले लाभ को बताया। सहायक विकास अधिकारी कृषि विवेक सिंह ने किसानों को रागी फसल को कैसे कब नर्सरी डालें सही समय के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। इसी क्रम में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन योजनांतर्गत प्रदर्शन हेतु मूंग बीज 78 किसानों व रागी का बीज 19 किसानों को वितरण किया गया। इस दौरान बीटीएम प्रमोद उपाध्याय, दिनेश गुप्ता, किसान देवेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक यादव, बनवारी यादव, कैलाश मौर्य, वीरेंद्र पांडे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बीज गोदाम प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
किसानों को रागी व मूंग के बीज का हुआ वितरण



