― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरकिसानों को बांटा गया दलहन बीज का मिनी किट

किसानों को बांटा गया दलहन बीज का मिनी किट

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय तहसील अंतर्गत राजकीय बीज गोदाम दाउदपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल 56 किसानों को दलहन के बीज किट वितरित किए गए। कार्यक्रम में बीज गोदाम प्रभारी राजेन्द्र यादव ने किसानों को दलहनी फसलों की बुवाई करने और अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने 56 किसानों को दलहनी फसल उड़द के बीज किट प्रदान किए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने किसानों से मोटे अनाज का उपयोग करने व दाल के छिलका युक्त प्रयोग करने को कहा। उन्होंने बताया कि छिलका युक्त दाल का प्रयोग करने से हमें तमाम प्रकार की बीमारियों से निजात मिलता है। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम प्रमोद उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम सूर्यभान यादव, आशुतोष यादव कमलेश मिश्रा प्रधान वारी, कामता पटेल, अच्छेलाल कनौजिया, फौजदार सिंह, सूर्यमणि उपाध्याय, अरूण सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे।

Share Now...