Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeउत्तर प्रदेशकिसानों को पराली नहीं जलाने के लिए किया जा रहा है जागरूक

किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए किया जा रहा है जागरूक

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर में किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है. बुलंदशहर जिला अधिकारी के आदेश के बाद जनपद के किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए गांव-गांव जाकर ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्री जागरूक कर रहे हैं. बुलंदशहर जिला अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों को जागरूक करने के लिए आदेश दिए हैं.

अपर जिलाधिकारी (वित्त) विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को गांव-गांव जाकर जागरूक करने के निर्देश दिए हैं. किसानों को ग्राम पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकृत्री घर-घर जाकर पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक करेंगे और रैली भी निकालेंगे. अपर जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पेंटिंग भी की जाएगी और जिलाधिकारी ने लेखपालों द्वारा कृषकों को नोटिस प्राप्त करा कर अनुबंध करने के निर्देश दिए कि सभी किसान संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों को जागरूक करें और आगामी फसल कटने के उपरांत कृषकों द्वारा पराली जलाने वाले और ग्रामीण क्षेत्रों, नगरीय क्षेत्रों में कूड़ा जलाने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए.

Share Now...