जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र के सरपतहाँ गांव की एक किशोरी ने गुरूवार को फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे के लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सरपतहाँ गाँव निवासी जमुना प्रसाद यादव की 18 वर्षीया पुत्री रूमी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी जो अक्सर पढ़ाई को लेकर तनाव में रहती थी। गुरूवार को घर के अन्दर लगे पंखे में साड़ी के फन्दे के सहारे फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल सूचना पर पहुँची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर घटना को लेकर लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामा कराकर लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।



