Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

किशोरी के अपहरण का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर धारा, शाहगंज। किशोरी को भगाने के आरोप में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के भादी गांव निवासी सागर पुत्र विजय जायसवाल गांव के ही एक किशोरी को मंगलवार की रात बहला-फुसलाकर कर घर से भगा ले गया था जिसकी सूचना किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस्ा को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के घर से किशोरी को बरामद करते हुए आरोपित को घर से गिरफ्तार कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।

डेढ़ किलो गांजा संग गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने गैंगस्टर में आरोपित को डेढ़ किलो गांजा संग गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली की गैंगस्टर में आरोपी अजीत उर्फ गोरख पुत्र त्रिभुवन निवासी आइलिया कुसुम्ही गांव के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हैं उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।