Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरकार की चपेट में आने से प्रमुख प्रतिनिधि के भाई बाल-बाल बचे

कार की चपेट में आने से प्रमुख प्रतिनिधि के भाई बाल-बाल बचे

  • कार व बाइक दोनों खाई में पलटे, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतहड़ा गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सतहड़ा गांव के पास कार चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी दी जिसमें कार बाइक दोनों खाई में पलट गए जिसमें करंजाकला प्रमुख के भाई बाल बाल बच गए। जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते तब तक कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन के बड़े भाई संतोष यादव चंद्रजीत पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगमलपुर में बतौर अध्यापक हैं। दोपहर को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद अपनी बाइक से साथ में शोभनाथ बिंदु को बैठाकर जंगीपुर खुर्द चौराहे की तरफ जा रहे थे कि पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें दोनों बाल बाल बच गए व दोनों लोगों को हल्की चोटें आई। कार व बाइक दोनों खाई में पलट गये वहीं कार चालक मौके पर फरार हो गया स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।