Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरकार्यदाई संस्था और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय बनाकर करें लक्ष्य की...

कार्यदाई संस्था और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय बनाकर करें लक्ष्य की पूर्ति : जिलाधिकारी

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के संबंध में बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया को निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर योजना में अपेक्षित प्रगति न होने पर जनपद की रैंकिंग खराब आ रही है, जिसके लिए सम्बन्धित कार्यदाई संस्था और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय कराते हुए इस योजना में प्रगति लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विभागों में 3महीने से लगातार अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके विभागाध्यक्ष के प्रति यथोचित कार्यवाही की जाए। फैमिली आईडी बनाए जाने और टूल किट वितरण में प्रगति खराब होने पर नाराजगी व्यक्त की और शीघ्र अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनपद में जो भी परियोजनाएं पूर्ण हो गई है, उन्हें पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ.अरुण कुमार यादव को दिए। उन्होने कहा कि जिन विभागों की खराब रैंक आई है, उनमें कारणों को चिन्हित करने, तथा समाधान करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नियमित रूप से सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हंै। समस्त विभाग यह सुनिश्चित करे किसी भी स्थिति में जनपद की रैंकिंग में गिरावट नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन शसक्तीकरण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।