जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी हनुमानजी मन्दिर पर कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर मंगलवार देर शाम को दीपों से दक्षिणमुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मन्दिर जगमगा उठा। रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मानित किया गया। बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी मनोकामना सिद्ध हनुमान मन्दिर पर मंगलवार देर शाम को मन्दिर के श्रद्धालुओं द्वारा कार्तिक पूर्णिमा व देव दीपावली पर्व पर मन्दिर परिसर को ५००१ दीपों से सजाकर अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया। बच्चों के द्वारा बनाई गई रंगोली लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा और सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी। तत्पश्चात दक्षिणमुखी हनुमानजी की पूजा अर्चना के बाद आरती उतारी गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में शामिल अश्वनी प्रथम, आरती द्वितीय, राज तृतीय को उपहार देकर सम्मानित किया गया और बाकी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रथम स्थान पाने वाले अश्विन को योर मुंगराबादशाहपुर के एडमिन रितेश सिंह की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इस अवसर पर आयोजक मनोज कुमार त्रिपाठी, अनुराग उमरवैश्य, अयोध्या प्रसाद, ओमप्रकाश पुष्पाकर, कुलदीप गुप्ता, उमाशंकर चौरसिया, राजीव जायसवाल, रितेश सिंह,शिवम सोनी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
कार्तिक पूर्णिमा पर ५००१ दीपों से जगमगा उठा दक्षिणमुखी मन्दिर



