जौनपुर धारा, जौनपुर। चित्रगुप्त पूजन महासमिति द्वारा आयोजित विशाल कायस्थ समागम में उमड़े हजारों कायस्थ परिवार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ.सुशील सिन्हा चेयरमेन केपी.ट्रस्ट प्रयागराज ने कहा कि जौनपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या हजारों में कायस्थ परिवार से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। कायस्थ समाज जागरूक समाज हैं और देशहित में सदैव समर्पित रहता है और रहेगा। उन्होंने कायस्थ समाज को एशिया के सबसे बड़े केपी ट्रस्ट प्रयागराज का मेंबर बनने का आह्वान किया। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई.मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहते ऐसा प्रयास करें। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि जौनपुर विशाल कायस्थ समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं और एकजुट हैं। इतनी बड़ी संख्या में मौजूद लोग बहुत कम देखने को मिलता हैं। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चन्द खरे ने कहा कि आज समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाए जो जौनपुर में दिखाई दे रहा हैं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि आज आम कायस्थ समाज के लोगों ने एकजुटता दिखा कर जौनपुर का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया आगे और भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर ने कहा कि सामाजिक संगठन में कार्य करना सौभाग्य की बात होती हैं। कायस्थ समागम में अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, आरटीओ आर.आई अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथि को कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव टीडी कालेज की टीम ने सैकड़ों मोटरसाइकिल जुलूस के साथ कार्यक्रम में पहुंचाया। कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्षों में प्रतिमा श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव टीम, महिला जिलाध्यक्ष सुमती श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव टीम महिला जिलाध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव टीम ने छोटे बच्चों का संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति कर सम्मेलन में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम संयोजक राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भईयाÓ एडवोकेट ने सभी कायस्थ समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त पूजन के दिन चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ से चित्रगुप्त मंदिर रूहटा तक एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें हजारों भगवान चित्रगुप्त के भक्त शामिल होंगे। विशाल कायस्थ समागम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव गुड्डू, सुरेश अस्थाना, राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी, संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रशांत पंकज श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दिन्नु भईया, उमेश श्रीवास्त, प्रदेश संगठन सचिव संतोष निगम, अनुपम श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, डॉ.सुधीर श्रीवास्तव, डॉ.मिथलेश श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
कायस्थ समाज के होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब


