― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

कायस्थ एकता दिवस के रूप में मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय का जन्मदिन कायस्थ एकता दिवस के रूप में जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थिति लोगों ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग ऐसे अध्यक्ष को पाकर धन्य है जिन्होंने पूरे देश के कायस्थों को एक साथ जोड़ने का काम किया है। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि कष्टों को एकजुट करने का जो बीड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाया है हम सब मिलकर उसे पूरा करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जो मिशन लेकर चले हैं उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव साधू ने कहा कि जनपद महासभा हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बताए रास्ते पर चलेगी और कायस्थों को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, भानु श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, राज श्रीवास्तव, अजीत श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार अस्थाना ने किया।

Share Now...