― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकाम्या पंजाबी ने पकड़ा बिग बॉस का पाखंड ?

काम्या पंजाबी ने पकड़ा बिग बॉस का पाखंड ?

बिग बॉस-16 ने अपने फिनाले से बस कुछ दिन पहले एक और कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया है। मिड वीक एविक्शन में कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया का बिग बॉस 16 से शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया। अब उनके जाने पर बिग बॉस की पुरानी कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने रिएक्ट किया है और मेकर्स के इस कदम को बेहद चालाक बताया है। निमृत कौर अहलूवालिया के एविक्शन से उनके फैंस को धक्का लगा है। एक्ट्रेस खुद भी फिनाले के इतने करीब आकर एलिमिनेट होने पर शॉक्ड हैं। अब काम्या पंजाबी ने निमृत के एविक्शन पर रिएक्ट करते हुए दो ट्वीट किए हैं और उनको टॉप 5 का दावेदार बताया है। साथ ही उन्होंने बिग बॉस पर तंज कसा है। पहले ट्वीट में काम्या ने कहा, “आप निश्चित तौर पर टॉप 5 में जाना डिजर्व करती थीं, लेकिन आप ने सच्चे दोस्त इस घर में कमाए हैं, जो बहुत ही कम होता है…आप खुद के साथ और अपने दर्शकों के साथ सच्ची थीं। निमृत कौर के एलिमिनेशन के साथ ही बिग बॉस को अपने इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। इनमें अर्चना गौतम, शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे का नाम शामिल है। चंद दिनों में शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। जहां, इनमें से कोई एक विनर की ट्रॉफी अपने नाम करेगा। बिग बॉस 16 से अचानक बाहर होने पर निमृत कौर ने रिएक्ट किया और इसे बेहद निराशाजनक कहा। एक्ट्रेस ने कहा, “अगर मुझे इस बारे में बात करनी हो कि क्या मैं शो में बने रहना डिजर्व करती हूं या नहीं, तो मुझे पता है कि मैं करती हूं। यहां अर्चना और शालीन जैसे लोग हैं, जो अभी भी घर के अंदर टिके हुए हैं। ये एक रियलिटी शो है और हमे रियल लोगों को सपोर्ट करना चाहिए, तो हां ये थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन मुझे पता है कि ये शो का नेचर है, तो बस ठीक है।

Share Now...