― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeमनोरंजनकाफी पढ़ी-लिखी हैं संजय कपूर की दूसरी पत्नी

काफी पढ़ी-लिखी हैं संजय कपूर की दूसरी पत्नी

  • खूबसूरती में करिश्मा कपूर को देती हैं कड़ी टक्कर

करिश्मा कपूर और संजय कपूर का साल 2016 में तलाक हो गया था, जिसके करीब एक साल बाद संजय कपूर ने एक दूसरी एक्ट्रेस से शादी कर ली जो पहले से तलाकशुदा थीं। जिनका नाम प्रिया सचदेव कपूर है। वे एक मॉडल भी हैं, जो खूबसूरती के मामले में करिश्मा कपूर को टक्कर देती हैं। प्रिया सचदेव काफी पढ़ी-लिखी हैं। उन्होंने विदेशी यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में आने से पहले इनवेस्टमेंट बैंकिंग एनालिस्ट के तौर पर काम किया था। प्रिया ने कई टीवी कमर्शियल में काम किया था। वे कुछ पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी थीं। प्रिया सचदेव ने तनीषा मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘नील एन निक्की’ में भी काम किया था। प्रिया सचदेव किसी भी मायने में करिश्मा कपूर से कम खूबसूरत नहीं हैं। वे उनकी बहन करीना कपूर के साथ ऐड में भी काम कर चुकी हैं। प्रिया के कई शहरों में फैशन बुटीक हैं। संजय कपूर से पहले, प्रिया ने विक्रम चटवाल को अपना जीवनसाथी बनाया था। प्रिया की पहली शादी से सफाइरा नाम की एक बेटी हैं, जबकि संजय कपूर से उनका एक बेटा है, जिनका नाम अजारियास है।

Share Now...