― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकानूनी झमेले में फंसे अल्लू से यश ने लिया सबक

कानूनी झमेले में फंसे अल्लू से यश ने लिया सबक

इस समय फिल्म पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।पुष्पा-2 के प्रीमियर पर हुई भगदड़ में हुई मौत अब अल्लू अर्जुन के लिए आफत बन चुकी है। इस घटना की वजह से अल्लू अर्जुन को बार बार थाने के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं लोगों का गुस्सा भी अल्लू अर्जुन को झेलना पड़ रहा है। अल्लू अर्जुन के हाल देखकर साउथ के बाकी सितारों ने भी बड़े सेलिब्रेशन्स से तौबा कर ली है। इस लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। साउथ सुपरस्टार यश जल्द ही अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। बर्थडे से 10 दिन पहले ही यश ने अपने फैंस से एक गुजारिश की है। यश ने फैंस से कहा कि वो अपने 39वें जन्मदिन पर किसी तरह का बड़ा सेलिब्रेशन नहीं चाहते हैं। उनके फैंस की सुरक्षा किसी भी जश्न से बढ़कर है। वो अपने फैंस की जान खतरे में नहीं डालना चाहते। यश का कहना है कि फैंस की सुरक्षा की उनके लिए बर्थडे गिफ्ट होगा।

फैंस की चिन्ता में यश

यश नहीं चाहते हैं कि दोबारा उनके किसी फैन के साथ ऐसी अनहोनी हो। यश ने आगे लिखा कि फैंस को अपने प्यार की परिभाषा को अब बदलना चाहिए। प्यार दिखाने के लिए कोई भी सेलिब्रेशन ग्रैंड लेवल पर ऑर्गनाइज करने क कोई जरूरत नहीं है। यश की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस यश को एक सच्चा सुपरस्टार बता रहे हैं। फैंस का कहना है कि यश को भी अपने फैंस की फिक्र है।

Share Now...