जौनपुर। स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं स्कूल के बालिकाओं (बच्चों) तथा महिला शिक्षकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, रिक्यूटमेंट ट्रेनिंग सेंटर प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं स्कूल के बालिकाओं (बच्चों) तथा महिला शिक्षकों द्वारा कलाई पर राखी बाँधी गई। उक्त कार्यक्रम में समूह की दीदियों द्वारा निर्मित रक्षा सूत्र का उपयोग किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के आह्वान पर सभी ने महिला सम्मान, राष्ट्ररक्षा एवं अनवरत देश की सेवा करने का संकल्प भी लिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित



