Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस

कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया दसवां आयुर्वेद दिवस

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में प्रेक्षागृह में दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करते हुए आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आयुर्वेद के आहार और विहार पर दिनचर्या एवं रितुचर्या पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद की महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयुर्वेद जीवन के उपयोगी महत्व को बताया गया। उन्होंने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.कमल को निर्देशित किया कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में कैम्प लगाते हुए बच्चों को आयुर्वेद के बारे में जानकारी दिया जाए। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत प्रोफेसर यशवंत चौहान एवं विभाग अध्यक्ष राजकीय आयुर्वैदिक, कॉलेज वाराणसी ने अपने संबोधन में आहार विहार विस्तृत जानकारी देते हुए अष्टांग योग नियमों का एवं चरक सूत्रों के माध्यम से आयुर्वेद की दैनिक जीवन में उपयोगिता पर बताया। कार्यक्रम को डॉ.अनिल सिंह, डॉ.प्रदीप सिंह, डॉ.विजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.अनामिका राय, डॉ.श्रीकांत पांडेय, अनिल कुमार, राम बच्चन मौर्य, डॉ.इंद्रपाल आदि द्वारा आयुर्वेद पर विचार किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ.कमल ने सभी आगंतुक का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जनपद के समस्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी फार्मासिस्ट एवं योग प्रशिक्षक एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मिश्रा एवं कार्यक्रम प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह द्वारा किया गया।