Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकलिंजरा अंडरपास से युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

कलिंजरा अंडरपास से युवती को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, ग्राम देवरामपुर निवासी जन्मेजय यादव पुत्र राकेश यादव को शनिवार को कलिंजरा अंडरपास से दबोचा गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना बदलापुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।