Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकर्मचारी विरोधी सरकार हम शिक्षकों का जीना मुहाल : अतुल प्रकाश

कर्मचारी विरोधी सरकार हम शिक्षकों का जीना मुहाल : अतुल प्रकाश

जौनपुर धारा,जौनपुर। निर्वाचन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय विशेषपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ। जिसमें सभी पदों पर एक-एक नामांकन हुआ, जिससे सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्यअतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि वर्तमान शिक्षक कर्मचारी विरोधी सरकार हम शिक्षकों का जीना मुहाल कर दिया है। शिक्षक हित का कोई भी कार्य नहीं हो रहा है, न तो प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति और ना ही स्थानांतरण समायोजन, न तो कैशलेश चिकित्सा व्यवस्था लागू हो रही है और न ही पुरानी पेंशन, इन सबके लिए चरणबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ना होगा। चुनाव अधिकारी रवींद्र बहादुर सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक राय साहब यादव ने संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को सम्पन्न कराया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला महामंत्री शिवकुमार सरोज ने शपथ ग्रहण कराया। जिसमें अध्यक्ष जय सिंह यादव, उपाध्यक्ष गण बंग बहादुर यादव, अनीता मौर्या, राम सजीवन मंत्री इंद्रजीत पाल, संयुक्त मंत्री गण राकेश मौर्या, सभाजीत कोषाध्यक्ष इंदुकांत मिश्र लेखाकार अरविंद यादव आय व्यय निरीक्षक ओम प्रकाश मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र यादव आदि रहें। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामप्रधान मनीलाल यादव ने छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, ट्राफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर लालसाहेब यादव, नरेंद्र कुमार यादव, सुशील यादव, अवनीश यादव, संजय सिंह, रामनयन यादव, सौरभ श्रीवास्तव, मदनलाल, नीरज, विशाल यादव, धर्मेंद्र मौर्या, इंद्र बहादुर यादव, राजेश यादव, ओम प्रकाश, राहुल आदि  मौजूद रहे।