‘बिग बॉस 15’ की सुपरहिट रोमांटिक जोड़ी तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा आए दिन अपनी लवस्टोरी के चलते सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों के रोमांटिक वीडियो और तस्वीरें उनके फैंस को खूब पसंद आते हैं। ऐसे में अब इस जोड़ी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिसमें ये कपल रोमांटिक अंदाज में बाइक राइड लेते नजर आ रहा है। वीडियो कुछ ही घंटों में काफी वायरल हो चुका है।
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के इस ताजा वीडियो में दोनों किसी पार्टी या शॉपिंग पर स्पॉट नहीं किए गए बल्कि दोनों बाइक राइड का मजा लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में करण कुंद्रा को एक स्टाइलिश बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद बगल में खड़ीं तेजस्वी प्रकाश भी इस बाइक वेâ पेट्रोल टेंक पर बैठ जाती हैं। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि तेजस्वी प्रकाश किस तरह से बॉयप्रâेंड करण कुंद्रा की बाइक पर उनकी तरफ फेस करके बैठ जाती हैं। लेकिन बैठते हुए तेजस्वी जितनी एक्साइटेड दिखती हैं। करण के बाइक चलाते ही वह थोड़ी डर जाती हैं। वो बार-बार करण से कहती हैं, ‘आराम से आराम से’। अब ये वीडियो इस सेलेब कपल के फैंस को दीवाना बना रहा है। इस कपल के फैंस इसे अपना न्यू ईयर सीजन का सरप्राइज कह रहे हैं। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही ‘बिग बॉस 15’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और एक दूसरे को सपोर्ट किया फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद भी ये जोड़ी अब तक सलामत है। आए दिन सोशल मीडिया पर दोनों के रोमांटिक वीडियो वायरल होते रहते हैं। साथ ही इनके फैंस इनकी शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।



