जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह ने सोमवार को कैम्प कार्यालय में सर्किल के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने थानों में आने वाली हर शिकायत को प्राथमिकता से निस्तारित करने, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने और ऑनलाइन एवं थाना दिवस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेने को कहा। सीओ ने लखनऊ में एक महिला के साथ हुई रेप और हत्या की घटना का हवाला देते हुए कहा कि क्षेत्र में चल रहे सभी ऑटो और टोटो चालकों की पहचान सुनिश्चित की जाए। उनके आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, रूट नंबर और मोबाइल नंबर को थाने में एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए, ताकि किसी भी आपराधिक घटना में शामिल लोगों की पहचान और कार्रवाई शीघ्र की जा सके। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और पीकेड पर तैनात पुलिसकर्मियों की सक्रियता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में बदलापुर, सिंगरामऊ, महराजगंज और सुजानगंज के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
― Advertisement ―
ऑटो-टोटो चालकों की पहचान कर रजिस्टर में दर्ज करने के निर्देश

Previous article
Next article

