Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

एसपी ने किया विसर्जन स्थल का निरीक्षण

जौनपुर। नगर के सद्भावना पुल स्थित विसर्जन घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शक्ति कुण्ड की खोदाई की गई है। इसकी तैयारी पूरी करने के बाद प्रशासनिक अमले के साथ एसपी अजय पाल शर्मा ने निरीक्षण कर विसर्जन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान अब तक की हुई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इंतजाम में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि परंपरागत तरीके से ही विसर्जन किया जाए। कुण्ड की गहराई को देखते हुए लकड़ी के खंभे लगवा दिए जिससे तालाब एक घेरे के रूप में हो जाए। वहीं पुल के ऊपर भी सूरक्षा के दृष्टि से बल्ली बांध दिया गया है। वहीं दोपहर के समय नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि राम सूरत मौर्या भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुँचें। इस मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर संबन्धित को आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर शहर कोतवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।