― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपीएल पब्लिक स्कूल सैदानी का धूम-धाम से मनाया गया स्थापना दिवस

एसपीएल पब्लिक स्कूल सैदानी का धूम-धाम से मनाया गया स्थापना दिवस

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सैदानी ग्रामसभा में एसपीएल पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं प्रबंधक/संरक्षक के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप, धूप पुष्प अर्पित करते हुए मां का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती बंदना, स्वागत भक्ति गीत और एकांकी नाटक, आदि सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रणवम, चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में विद्यालय का स्थापना दिवस मनाने पर विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए बताया कि विद्यालय के ही छांव में बैठकर हर बच्चे शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत करते हुए पदों पर पहुंच कर अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए अपने जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं, तब उन्हें और उनके माता-पिता और गुरुओ का बहुत ही गर्व महसूस होता है, उन्होंने आगे अभिभावकों का इशारा करते हुए बताया कि सभी बच्चों को सबसे पहले अपने उद्देश्य पर जाना चाहिए कि उन्हें कैसी तैयारी करनी चाहिए और किस तरह कड़ी मेहनत करके उन्हें अपने मुकाम तक पहुंचना है। इन सभी बातों का बहुत ही ख्याल रखना पड़ेगा, हर माता-पिता का अपने बच्चों के प्रति कुछ सपने होते हैं, इस संसार में माता-पिता और गुरु ही एक ऐसे अपने होते हैं। नि:स्वार्थ भावना अपनों से अधिक अपने बच्चों को पावरफुल बनाने में मददगार होते हैं। प्रमुख वक्ताओं में ब्लांक संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, श्यामशंकर उपाध्याय, सुशील कुमार मिश्र, विनय कुमार शर्मा, संतोष कुमार पटेल, अपने विचार व्यक्त किए, विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र, व्यवस्थापक विकास विश्वकर्मा, सुरेश नारायण मिश्र, बृजेश मिश्रा, रविंद्र सिंह, सत्येंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन राजेश पटेल ने किया। स्कूल के प्रबंधक गुरु प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

Share Now...