― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसडीएम के दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं में रोष

एसडीएम के दुर्व्यवहार से अधिवक्ताओं में रोष

जौनपुर धारा, केराकत। बार के अधिवक्ता के साथ एसडीएम के दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। प्रकरण को लेकर बार के अधिवक्ताओं की शनिवार को सभागार में बैठक हुई जिसमें अधिवक्ताओं ने एसडीएम के द्वारा एक अधिवक्ता के साथ किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की गयी।

बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम अपने आचरण में सुधार लाएं नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव ने किया। इस अवसर पर अखिलेश पाण्डेय, उदयराज कन्नौजिया, अनुपमा शुक्ला आदि अधिवक्ता रहे। इस मामले में एसडीएम नेहा मिश्रा ने कहा कि जिस अधिवक्ता की शिकायत है उनके बातचीत का टोन बहुत गलत था। वे गलत ढंग से उंगली दिखाकर बात कर रहे थे। उन्होंने नायब तहसीलदार से भी अभद्रता की थी।

Share Now...