Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

39.89 लाख के परियोजना का हुआ लोकार्पण

जौनपुर। जौनपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करीब 39.89लाख रुपये की लागत से तैयार...
Homeमनोरंजनएविक्शन के बाद अब्दू रोजिक ने ‘बिग बॉस 16’ के लिए कही...

एविक्शन के बाद अब्दू रोजिक ने ‘बिग बॉस 16’ के लिए कही ये बात

टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में शुरू से टॉप पर रहने वाले कंटेस्टेंट्स में से एक अब्दू रोजिक थे। उन्होंने अपनी मासूमियत और खुशमिजाज रवैये से पूरे देश का दिल जीत लिया था। हालांकि, बीते एपिसोड में उनका एविक्शन हर किसी के लिए शॉकिंग रहा। भले ही वह अपने करियर के लिए शो से बाहर गए हों, लेकिन फैंस काफी दुखी हैं और वे उनकी वापसी की मांग कर रहे हैं। अब अब्दू रोजिक ने शो में अपनी वापसी पर रिएक्शन दिया है। अब्दू रोजिक ‘बिग बॉस 16’ से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, वह हमेशा के लिए बिग बॉस से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि अपने करियर के लिए ब्रेक लिया है। उन्हें एक लाइफ चेंजिंग मौका मिला है, जिसे उनके मैनेजमेंट टीम ने स्वीकार कर लिया। ‘बिग बॉस 16’ में उनकी वापसी हो सकती है, लेकिन बतौर कंटेस्टेंट या मेहमान ये फैसला घरवालों पर है। खैर, बिग बॉस से बाहर निकलते ही अब्दू ने अपने चाहने वालों के साथ लाइव सेशन किया। अब्दू रोजिक ने अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस और अपनी वापसी को लेकर बात की। अब्दू ने कहा, ‘बिग बॉस सबसे अच्छा शो है. मुझे बिग बॉस बहुत पसंद है। इसके अलावा उन्होंने अपने चाहने वालों को शुक्रिया किया, जिन्होंने उन्हें बहुत सपोर्ट किया। अब्दू ने बताया कि, अपना काम निपटाने के बाद वह शो में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं बिग बॉस में वापस आऊंगा।

Share Now...