- इमरजेंसी टीम ने कराया प्रसव, जताया आभार
जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार को क्षेत्र में एम्बुलेंस में उस समय हर्ष का माहौल बन गया जब एक प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर स्थानीय सीएचसी ले जाते समय वाहन में ही किलकारी गूंज उठी। परिजनों ने आशा कार्यकत्री और इमरजेन्सी टीम के प्रति आभार जताया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ रहे। बताया जाता है कि क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासिनी प्रसूता नीतू पत्नी हरिश्चन्द्र सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। परिजनों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस 102 के द्वारा सीएचसी लाया जा रहा था कि रास्ते में ही प्रसूता को असह्य पीड़ा होने लगी जिस पर आनन फानन में एम्बुलेंस सवार इमरजेंसी टीम प्रभारी रमेश कुमार यादव, चालक रहमान खान और आशा राधिका देवी की सूझ बूझ से एम्बुलेंस में किलकारी गूंज उठी जिस दौरान प्रसूता ने एक बेटे को जन्म दिया। सुरक्षित प्रसव से उस समय हर्ष का माहौल बन गया। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां दोनों को स्वस्थ बताया गया। परिजनों ने इमरजेंसी टीम, चालक समेत आशा कार्यकत्री के प्रति आभार जताया। चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर एसपी यादव और फर्मासिस्ट गंगा सागर चौरसिया ने जरूरी दवाईयों और दिशा निर्देश के साथ ही एम्बुलेंस सवारों को बधाई दी।



