Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएडीजी वाराणसी जोन ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

एडीजी वाराणसी जोन ने किया वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जौनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में जनपद जौनपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन सहित विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एडीजी ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन आयोजित कर कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना सरायख्वाजा और थाना जफराबाद का दौरा किया। थाना सरायख्वाजा में थानाध्यक्ष कार्यालय के नवीनीकरण के साथ नव निर्मित ‘कान्हा उपवन पार्कÓ का उद्घाटन किया गया। इस दौरान ग्राम चौकीदारों से वार्ता कर उन्हें टॉर्च, छाता, साफा और मिष्ठान वितरित किया गया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीजी ने थाना कार्यालय, भोजनालय, सीसीटीएनएस डेस्क, मालखाना, बैरक और परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर की जांच करते हुए शिकायतों के निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीआरवी वाहनों के रिस्पांस टाइम को कम करने तथा समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की मौके पर जांच कर उनका विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी (नगर), सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।