Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएडीजी ने नगर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था को परखा

एडीजी ने नगर का भ्रमण कर कानून व्यवस्था को परखा

  • थाना कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन
  • अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए अहम दिशा निर्देश

जौनपुर। एडीजी वाराणसी जोन पियूष मोर्डिया ने शनिवार को  जनपद में पहुंच कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थानों पर आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने की हिदायत दी। उन्होंने थाना कोतवाली में बनाए गए महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। जहां उन्होंने कहा कि कोई भी बालिका या महिला यहां आकर अपनी कंप्लेन दर्ज करवा सकती है। यहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उनकी समस्या को सुना जाएगा और जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई महिला या बालिका कंप्लेन करने से डरती है तो उसको अच्छी तरह से समझाया जाए कि पुलिस उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं, बालिकाओं में पंपलेट वितरित करके उन्हें जागरूक किया जा रहा है। जहां महिला संबंधी कानूनों के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। विद्यालयों में कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साइबर क्राइम के मामलों की रोकथाम के लिए साइबर थाने बनाए गए हैं। जिसके माध्यम से खातों से उड़ाए गए पैसों में ज्यादातर लोगों के पैसे को वापस कराया गया है। जिन्होंने मोबाइल खोने की कंप्लेन दर्ज कराई उनके मोबाइल उन्हें वापस कराए गए। इसके बाद एडीजी ने नगर क्षेत्र में पैदल निकलकर जायज़ा लिया। उन्होंने नगर के मुख्य स्थानों पर रुक कर वहां के बारे में जानकारी ली। एडीजी के साथ एसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीओ सिटी देवेश सिंह, शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह समेत कई अधिकारी और सिपाही मौजूद रहे।