जौनपुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र में प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे मानव पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला स्तर पर प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड में अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने अस्पताल आए करीब 48 मरीजों और उनके परिजनों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर में प्रभारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने 28 मरीजों और उनके साथ आए परिजनों को इस टीके के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बच्चियों का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। अधीक्षक डॉ.श्रवण कुमार यादव ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में धर्मापुर विकास खंड तथा नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बच्चियों को यह टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह टीका भविष्य में होने वाले गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाता है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। यह टीका जीवन में केवल एक बार लगाया जाता है, जिससे गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो पाता है। अभियान को सफल बनाने के लिए अधीक्षक डॉ. श्रवण कुमार यादव ने बैठक कर अधीनस्थ कर्मचारियों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मापुर के प्रभारी डॉ. इंद्रजीत यादव तथा सभी सहायक नर्स दाइयों और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम फैलने न दें और अधिक से अधिक पात्र बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर निरीक्षण अधिकारी विनोद जोशी, सहायक लेखा अधिकारी अभिषेक मौर्य, विनय बहादुर, अमित साहू, राजेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी
50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
एचपीवी टीकाकरण अभियान की तैयारियां तेज, स्वास्थ्य कर्मियों को किया जा रहा प्रशिक्षित



