Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरएक वर्ष से छोटी नहर की सफाई न होने पर किसानों किया...

एक वर्ष से छोटी नहर की सफाई न होने पर किसानों किया विरोध

  • मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं हुई साफ-सफाई

जौनपुर धारा, करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शारदा सहायक खण्ड 23 में से इटौरी गांव के पास से निकला माइनर जो धौरइल बशीरपुर से होते हुए आगे तक गया है। एक वर्ष से माइनर में पानी आने से किसानों ने रविवार प्रदर्शन कर खेत तक पानी पहुंचाने को मांग किए। जानकारी के अनुसार शारदा सहायक खण्ड 23से इटौरी, बशीरपुर से होते हुए आगे तक जाता है। माइनर से आधा दर्जन गांव के किसानों का मुख्य सिंचाई का साधन है। माइनर में एक वर्ष से पानी न आने से धौरइल बशीरपुर की आधा दर्जन किसान रविवार को प्रदर्शन किये और पानी खेत तक पहुंचाने की मांग की, जहां सरकार द्वारा नहर व माइनर की साफ सफाई तक नही हुई है। जिससे पानी नही पहुंच पा रहा है। नहर विभाग के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। शारदा सहायक खण्ड 23 में लगातार पानी चल रहा है। इसके बाद भी माइनर में नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे किसान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही निजी नलकूप से सिंचाई करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पोर्टल पर एक माह किया गया था। लेकिन इसके बाद भी माइनर की सफाई नहीं कराई गई। जिससे सैकड़ो बीघा धान की फसल सूख रही है। किसान निजी नलकूप से धान को सिंचाई अत्यधिक मूल्य देकर करने को मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि अगर एक सप्ताह के अंदर नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा माइनर की साफ-सफाई करा कर खेत तक पानी नहीं पहुंचाया गया, तो हम लोग जिला मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी से  शिकायत करेगे प्रदर्शन करने में सुरेश शर्मा राजेश प्रजापति विनोद यादव मोतीलाल शर्मा बृजेश यादव अरविंद सिंह गौरव सिंह सूबेदार यादव आदि लोग उपस्थित रहे।