― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिये दिखाई हरी झंडी

एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिये दिखाई हरी झंडी

जौनपुर धारा, जौनपुर। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र एवं छात्राओं को एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण करने के लिये बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी जौनपुर राजीव कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण सुबह 9:00बजे लोहिया पार्क पॉलिटेक्निक चौराहा जौनपुर से सारनाथ वाराणसी के लिए प्रस्थान किया। इस भ्रमण से बच्चों में ऐतिहासिक विरासत एवं भौगोलिक ज्ञान का संवर्धन होगा तथा बच्चों की जिज्ञासा में अभिवृद्धि होगी। जिला समन्वयक सामुदायिक सत्येंद्र गुप्ता, जिला समन्वयक निर्माण, रजा हसन, लवकुश सिंह, प्रभात सिंह द्वारा उपस्थित विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share Now...