जौनपुर धारा,मछलीशहर।अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये प्रभारी निरक्षक अशेष नाथ के नेतृत्व में संघन अभियान के क्रम में उ.नि.शान मोहम्मद खान व उ.नि.चन्द्रलेखा सिंह, हे.का.बृजनाथ यादव, पारसनाथ यादव के साथ सूचना पर मंगलवार की सुबह नगर के रोडवेज बस स्टैण्ड से अभियुक्ता आशा हरिजन पत्नी विनोद कुमार हरिजन निवासी पाउस, थाना दोहरीघाट मऊ की गिरफ्तारी की गयी। जिसके कब्जे से एक किलो 550 ग्राम अवैध गांजा की बरामदगी हुई। अभियुक्ता पूर्व में भी अन्य मुकदमों में जेल जा चुकी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सुसंगत धारा 8/20 एनडीपी एस एक्ट में कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने किया वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की समीक्षा
जिलाधिकारी ने वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन रख-रखाव के निर्देश दिए।
एक किलो 550 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्ता गिरफ्तार


