― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएक किलों तीन सौ ग्राम गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार

एक किलों तीन सौ ग्राम गांजा संग अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने दोपहर में गोमती नदी के पुराने पुल से मुखबिर की सूचना पर एक किलों तीन सौ ग्राम गांजा संग अभियुक्त को गिरफ्तार पर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि चंदवक पुराने पुल के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा किसी को देने के फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम चंदन गौड़ पुत्र पारस गौड़ निवासी धरसौना देईपुर थाना चोलापुर वाराणसी बताया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Share Now...