जौनपुर धारा,जौनपुर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2024-25 के अन्तर्गत विकास क्षेत्र बक्शा के बच्चों को एक्सपोजर विजिट के लिए विकास खण्ड बक्शा से सुबह 9:00बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी शिखा मिश्रा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया। बच्चों को टी-शर्ट, टोपी, लंच पैकेट, रस्ते के लिए फल, पानी आदि का वितरण किया गया। इक्सपोजर विजिट के अंतर्गत बच्चों को विश्वविद्यालय के अंदर इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, विवेकानंद लाइब्रेरी, एकलव्य स्टेडियम एवं क्रीड़ा संकुल, बृहद सरोवर आदि के बारे में बच्चों को विस्तृत रूप से बताया व दिखाया गया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट में प्रोफेसर हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा बच्चों को इंजीनियरिंग के विभिन्न डिपार्टमेंट में जा करके विस्तृत रूप से बताया गया। इक्सपोजर विजिट भ्रमण में एआरपी डॉ.विष्णु शंकर सिंह, लाल साहब यादव, चतुर्भुज यादव, राजेश प्रजापति के साथ नोडल संकुल डॉ.मनीष सिंह सोमवंशी, शिक्षक राजेश कुमार सिंह, दीप नारायण उपाध्याय, वीरेंद्र यादव, रीता सिंह, कृष्ण कुमार मौर्य, मधुलिका अस्थाना, रश्मि, चंदा सिंह, सुमन बाला, शशांक सिंह, प्रवीण सिंह, जितेंद्र मौर्य, राजीव श्रीवास्तव, आनंद सिंह, संजय, महेंद्र आदि ने प्रतिभाग़ किया।
― Advertisement ―
जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई
जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
एक्सपोजर विजिट के लिये बच्चों का ग्रुप रवाना
