जौनपुर धारा, जौनपुर। देश की एकता और अखण्डता पर लगातार प्रहार करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। उत्तर प्रदेश भय,भ्रष्टाचार और अपराध से जकड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश आए दिन लूट, हत्या और बलात्कार से दहल रहा है। लेकिन प्रदेश की सरकार सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने में व्यस्त है। दलितों के ऊपर लगातार अपराध बढ़ रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है, छात्र और नौजवान दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। लूट, हत्या और बलात्कार आम बात हो गई है। उक्त बातें अखिल भारतीय दलित कांग्रेस की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर डॉ.सुमन सोनकर ने अम्बेडकर तिराहे पर डॉ.बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को माल्यार्पण के बाद उनके स्वागत समारोह में आए हुए स्वागत बैठक के दौरान कही। डॉ.सोनकर अपने निजी कार्यक्रम से जौनपुर में आई थी। उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के उपाध्यक्ष पंकज सोनकर के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर तिराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया। अपने स्वागत से अभीभूत होकर डॉ.सोनकर ने कहा कि मैं जौनपुर की भाजी हूं मेरा लगाव जौनपुर से बचपन से रहा है। मगर मुझे कष्ट होता है कि जौनपुर में जिस तरह से अपराध चरम पर है।हमारे नौजवान भाई बेरोजगारी का दंस झेल रहे हैं। इन सब को रोकने में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विफल है। जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कटिबंध है, आने वाले 2024 और 2027 के चुनाव में जनता इनको बेनकाब करके वापस मठ में भेजेगी। उक्त अवसर पर सचिव सत्यवीर सिंह, डॉ.प्रमोद सिंह, शेर बहादुर सिंह, शशांक सोनकर, राजकुमार गुप्ता, सृजन सिंह, साजिद, मनु, सत्येंद्र सोनकर, राहुल, सुनील सिंह, विशाल सेठ, इश्तियाक अंसारी, इकबाल अहमद, निसार इलाही, मन्नू सिंह, सनी सिंह, अंकित पाल, मोहम्मद सब्बल, छोटू सोनकर, दुष्यंत सिंह, पंकज सिंह, इरफान अहमद, रोहित सिंह, अजीत सिंह, बहादुर सोनकर, उमेश सोनकर शहीद दर्जनों कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
एकता व अखंडता पर लगातार प्रहार की कोशिश कर रही भाजपा सरकार : डॉ.सुमन

Previous article


