जौनपुर धारा, जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के महमूदपुर ग्राम पंचायत सहित आसपास की कुछ ग्राम पंचायतों मे भी गरीब असहाय लोगों की मदद के लिए उपजिलाधिकारी बदलापुर डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह द्वारा चिन्हित किए गए गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों को एक कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत महमूदपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र पर एकत्रित कर कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी ने प्रधान संजय सिंह की सराहना करते हुए कहाकि यह पहल गरीब तबके के लोगों को वरदान साबित होगी। क्योंकि ठंड की मार गरीब तबके के लोगों पर ज्यादा पड़ती है। उपजिलाधिकारी द्वारा कुल 120 लोगों को कंबल दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी रणजीत सिंह, कानूनगो, लेखपाल लालचंद पांडे, अजय पांडे, सुनील सिंह, निखिल, ग्राम प्रधान संजय सिंह महमूदपुर रवि मौर्या महदा व ग्राम रोजगार सेवक सहित आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
उपजिलाधिकारी ने जरूरतमंदों में बांटे कम्बल

Previous article
Next article


