जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले में एक्शन एड के सहयोग से सिकरारा ब्लॉक में बाबा ईंट रामपुर में ईंट मजदूरों के साथ बैठक किया गया। जिसमें श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर सबके पहुंच पर चर्चा की गई। जिसमे पंजीकरण में लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों पर चर्चा करने के साथ ही यह भी बताया कि अब आगे आने वाले समय में तापमान बढ़ता जाएगा। लू और हिटवेब का असर भी आगे चलकर देखने को मिलेगा। इससे बचने व गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ,नींबू का पानी, आम का पन्ना का उपयोग करें। हल्के सूती कपड़े पहने, सर को ढकें और कड़ी धूप से बचने की बात कही गई और यह भी कहा कि यदि कमजोरी लगे सिर दर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना करें। यह लू का कारण हो सकता है। बीमार और गर्भवती महिला कामगारों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बताया गया कि 12 से 3:00 के बीच सूर्य का ताप अधिक होता है इसलिए बहुत ही अत्यधिक जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले और संतुलित व नियमित भोजन करें वासी खाद्य पदार्थों से बचे आदि सावधानियां पर चर्चा किया गया।
― Advertisement ―
Jaunpur Road Accident: 3 लोगों की मौत, मार्निंग वॉक पर निकले वृद्ध समेत युवक हादसे का शिकार
जौनपुर। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मार्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध, बाइक सवार युवक और साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति...
ईंट मजदूरों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच बहुत जरूरी



