जौनपुर धारा, बरसठी। चतुर्भुजपुर परियत गांव स्थित इंग्लिश मीडियम स्कूल में गुरुवार को गीता व तुलसी जयंती मनाई गई। जिसके मुख्य अतिथि मुंबई से आये इस्कॉन संस्था के त्रिभुवनदास, सखादास ने किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत गीता के बारे में लोगो को बताते हुए 51लोगो को श्रीमद्भागवत गीता भेंट किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद पांडेय ने लोगो को धन्यवाद दिया। इसके पूर्व संस्था के लोग बच्चो के साथ ढोल मजीरे के साथ हरिकीर्तन भी किया। सखादास ने कहा कि गीता से ही हमे ज्ञान मिलता है। उन्होने बताया कि आज के दिन 5 हजार वर्ष पूर्व भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को रणभूमि में गीता का उपदेश दिया था। जहां दोनो सेनाओं के बीच तलवार थी और समय निकालकर गीता कथा को सुना। आप लोग भी अपने जीवन काल मे कुछ समय निकालकर गीता का अध्ययन जरूर करे इससे हमें ज्ञान मोक्ष मिलता है जिससे हमारा जीवन सार्थक होता है। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह, डॉ.रामचंद्र पांडेय, रमेश दुबे, भवनीश दुबे, अनुपम मौर्य, मनोज सिंह, विवेक शुक्ला अन्त मे आयोजक तालुकदार दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
इस्कॉन संस्था के लोगो ने दी गीता की जानकारी



