Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में दीपक सिंह को प्रथम शोध उपाधि

इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विषय में दीपक सिंह को प्रथम शोध उपाधि

  • लेजर किरणों के माध्यम से संचार तीव्र गति से संभव

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में प्रथम शोध उपाधि हासिल करने का गौरव दीपक सिंह को मिला है। इन्होंने प्रâी स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र शोध कर व शोध पत्र से देश में लोहा मनवाया है।इन्होंने मौखिकी परीक्षा के दौरान आंतरिक एवं बाह्य परीक्षको के समक्ष अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर शोध क्षेत्र की काफी जानकारी दी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग पहले शोध उपाधि हासिल करने का गौरव दीपक सिंह को मिला है। यह दीपक सिंह ने मौखिकी परीक्षा के दौरान प्रेजेंटेशन सभी शिक्षकों छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया। जिसमें शोथार्थी दीपक सिंह इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग प्रâी स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशन के क्षेत्र में शोध किया और शोध पत्र पब्लिश किया जो देश दुनिया में शोध साईट नेटवर्क सराहा जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी विधा है। जिसमें लेजर किरणों के माध्यम से दृश्य श्रव्य एवं डाटा यानी ऑडियो वीडियो एवं डाटा का संचार तीव्र गति से संभव हो सकेगा। जिसका उपयोग रक्षा प्रणाली एवं बिगड़े मौसम जैसे माहौल में संचार सेवाये सहजता से उपलब्ध कराने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि 3 वर्ष में अथक मेहनत के बाद बदौलत शोध कार्य पूरा करने में सफलता मिली। उन्होंने शोध कार्य विभाग के प्रोफेसर बीबी तिवारी के निर्देशन में किया और प्रो बीवी तिवारी ने कहा इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग में 6वर्षों से शिक्षण सेवा का कार्य कर रहे हैं। सहायक प्रोफेसर दीपक सिंह की उपलब्धियां काबिले तारिफ है यह आने वाले दिनों में और छात्रो के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी।