Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइंस्पायिंरग वुमन ऑफ इंडिया पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

इंस्पायिंरग वुमन ऑफ इंडिया पुस्तक का कुलपति ने किया विमोचन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने शुक्रवार को कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की शिक्षिका डॉ.सोनम झा की पुस्तक ट्रेलब्लेजर्स इन्सपाइरिंग वोमेन ऑफ इंडिया का विमोचन किया। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि इस पुस्तक को देखकर गर्व हो रहा है कि इसमें उन महिलाओं के योगदान की चर्चा है।जिन्होंने भारतीय इतिहास को आकार दिया है। इन महिलाओं ने बाधाओं को तोड़ा है और प्रतिकूल परिस्थितियों में साहस, करुणा, और दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है। शिक्षिका डॉ.सोनम झा ने बताया कि यह पुस्तक ऑरेंज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गई है। इसमें रानी दुर्गावती, मैत्रेयी, गार्गी वाचकनवी, चाँद बीबी, अहिल्याबाई, रजिया सुल्तान, मीराबाई, इंदिरा गांधी, कल्पना चावला, मैरी कॉम, किरण बेदी एवं मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं संघर्षों को वर्णित किया गया है। इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो.सौरभ पाल, प्रो.नूपुर गोयल, डॉ.विकास चौरसिया, रिचा सिंह, प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहें।