जौनपुर धारा, जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग गुरुओं द्वारा लोगों को योगाभ्यास करा कर योग का गुण बताया गया। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य श्रवण कुमार एवं राज यादव द्वारा योगाभ्यास कराते हुए योगासनों एवं प्राणायाम का महत्व बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामबाबू यादव रहे। अतिथियों का स्वागत डॉ. अतुल सिन्हा क्रीड़ा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह, शरद सिंह, सुरेन्द्र यादव पूजा यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में दहीरपुर नाला पर स्थित सोशल स्टडी प्वाइंट संस्था द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
इंदिरा गांधी स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया

Previous article


