Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। होम वेस्ट केयर फार यंग चाइल्ड के बैनर तले प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने कहाकि 0 से 3 माह से लेकर 15 माह तक के बच्चों  को आशाओं द्वारा तीसरे माह, नौवे माह, बारहवे माह तथा पंद्रहवें माह में विजिट किया जायेगा। नौनिहालों की समय समय पर उनके माध्यम से देखभाल की जाएगी जिससे उन्हें होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके। बच्चों में मृत्यु दर में कमी तथा उनके पोषण स्तर में सुधार लाकर आरम्भिक बाल विकास को सुदृढ़ करना ही योजना का मुख्य उदेश्य है। इस मौके पर डा. अमित कुमार, राममूर्ती यादव, उमिला देवी, बीसीपीएम राजेश कुमार, राधा सोनी, सुनीता चतुर्वेदी, शीला, नीलम, मुन्नी सोनी, निशा, बबिता, पूनम, संगीता आदि मौजूद लोग रहे।