Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरआवास की दूसरी किस्त नहीं आने पर बीडीओ से की शिकायत

आवास की दूसरी किस्त नहीं आने पर बीडीओ से की शिकायत

जौनपुर धारा,बदलापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त नहीं भेजने का आरोप लगाते हुए लाभार्थियों ने सीडीओ व बीडीओ महराजगंज से शिकायत की है। बता दें कि बदलापुर तहसील क्षेत्र के बगौझर गांव निवासी सपना उपाध्याय पत्नी प्रफुल्ल उपाध्याय एवं आलोका पत्नी विपुल ने बीडीओ महराजगंज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें आवास मिला है। पहली किस्त मिलने के बाद मकान का कुर्सी तक बनवा दिया है, लेकिन दूसरी किस्त अभी तक नहीं आई है। जिससे आवास अधूरा पड़ा है। जिसकी कई बार लिखित शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से करने के बावजूद दूसरी किस्त अभी तक नहीं आई। मकान अधूरा होने के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।