सिकरारा। विकासखण्ड सिकरारा के पांडेपुर-हसनपुर गांव में आवारा पशुओं से किसानों का जीना दुश्वार हो गया था। खेतों में भारी नुकसान होने के बाद किसानों की पीड़ा देख ग्राम प्रधानों, सफाईकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर अभियान चलाया और कुल 28आवारा पशुओं को चांदपुर गौशाला भेजा। सिकरारा बीडीओ पवन कुमार प्रजापति के निर्देश पर सचिव चंद्रशेखर सिंह, हसनपुर के प्रधान पप्पू यादव, पांडेपुर के प्रधान सुनील कुमार गुप्ता, सफाईकर्मी राम अवतार माली, विनय कुमार यादव, तथा ग्रामीण रामफेर, शिवआसरे पांडेय(ननकई), अरविन्द पांडेय, सूर्यनाथ पांडेय, प्रभाकर पांडेय, महेंद्र पांडेय,रामप्यारे गौतम, शाहीनाथ गौतम, कर्मू गुप्ता, शुभम मिश्रा और बड़कन्ना पांडेय के सहयोग से पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित गौशाला चांदपुर पहुंचाया गया। अभियान के दौरान सफाईकर्मी विनय कुमार यादव घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नियमित कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों की फसलें सुरक्षित रह सकें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
आवारा पशुओं से परेशान किसान, ग्रामीणों ने मिलकर 28 पशु भेजा गौशाला



