Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरआयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी

आयुष कॉलेजों के दाखिले में हेराफेरी

  • जौनपुर से भी जुड़ रहे मामले के तार

उत्तर प्रदेश के आयुष कॉलेजों के दाखिलों में हेराफेरी के तार जौनपुर जिले से भी जुड़ रहे हैं। शनिवार की शाम को एसटीएफ की लखनऊ यूनिट ने केराकत क्षेत्र में दबिश देकर एक महाविद्यालय के प्रबंधक को उठा लिया। प्रबंधक के एक रिश्तेदार के यहां तीन दिन पहले ही एसटीएफ ने दबिश दी थी। जल्द ही एसटीएफ कुछ और जगहों पर छापा मार सकती है।

केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू में शनिवार की शाम को एक डिग्री कॉलेज के प्रबंधक कृष्णा यादव व उनके ड्राइवर को कुछ लोग जबरन साथ ले गए थे। शाम तक पता न चलने पर परिवार के लोगों ने थाने में तहरीर देकर अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल शुरू की तो पता चला कि प्रबंधक का अपहरण नहीं हुआ है बल्कि उन्हें एसटीएफ ने उठाया है।  बताया जा रहा है कि आयुष कॉलेजों में हुए दाखिले में हेराफेरी के सिलसिले में उन्हें उठाया गया है, लेकिन इस बात की पुष्टि करने को कोई तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो दिन पहले प्रबंधक के एक रिश्तेदार के यहां भी एसटीएफ ने छापा मारा था।

Share Now...