― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआम से लेकर खास तक सभी ने उत्साह से किया मतदान

आम से लेकर खास तक सभी ने उत्साह से किया मतदान

जफराबाद के विधायक ने डाला वोट

जफराबाद के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने अपने गांव कबीरूद्दीपुर प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होने मतदाताओं से कहा कि देश के निर्माण व लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट कीमती और जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। लोकतांत्रिक देश में एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत होती है उसका मताधिकार। इसका प्रयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रिया सरोज ने किया मतदान

मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार प्रिया सरोज ने अपने मतदान के बाद आम जनमासन से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील किया।

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव सहोदरपुर बक्सा में मतदान किया तथा क्षेत्र की जनता से मताधिकार के प्रयोग के लिये अपील किया।

राज्यमंत्री ने परिवार के साथ किया मतदान

जौनपुर भाजपा राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव अपने पूरे परिवार के साथ पैतृक गांव समसपुर पनियारिया में मतदान कर लोगों से मतदान के लिये अपील किया।

तृतीय जेंडर ने किया मतदान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024  हेतु जौनपुर में स्वीप आईकान काजल किन्नर अन्य तृतीय जेंडर के साथ मतदान किया और अन्य लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

उत्साह के साथ किया गया मतदान

2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर जनपद में सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले मानीकलां के मतदान केंद्रों पर इस बार उत्साह के मतदाता लाइन लगाकर कर रहे मतदान।

परिवार के साथ किया मतदान

लोकसभा-73 में प्राइमरी पाठशाला मांडवीवर उर्फ पहटिया विकासखंड धर्मापुर जौनपुर में पत्रकार रमेश चन्द्र यादव अपने पूरे परिवार के साथ मतदान करते हुए लोगों से अपने मताधिकारों का उपयोग करने की अपील किया।

पूर्व सांसद ने किया मतदान

जौनपुर 73-लोकसभा के पूर्व सांसद के.पी.सिंह ने अपने मताधिकार का प्रयोग सरस्वती बाल विद्या मंदिर में बने मतदान केन्द्र पर किया।

सेल्फी प्वाइंट पर दिखा उत्साह

वहीं डायट मतदाता केन्द्र के बाहर बने सेल्फी प्वाइंट पर भी सेल्फी लेकर सोशन मीडिया पर पोस्ट करने वालों का काफी उत्साह देखा गया। अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान करने आये मतदाताओं ने सेल्फी लेकर अपने मताधिकार के उत्साह को बयां किया।

विकास के मुद्दो पर किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के आज छठे चरण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव पत्नी रेखा यादव के साथ 73-सदर लोकसभा के अंतर्गत पैतृक गांव प्राथमिक विद्यालय भाऊपुर में अपने मुद्दे के प्रति समर्पित होकर मतदान किया।

चिलचिलाची धूप भी नहीं रोक सकी मतदाताओं के कदम

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह सात बजे जौनपुर व मछलीशहर(सुरक्षित) लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया। लोकसभा चुनाव की छठवें चरण की चुनाव शनिवार को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ जनपद की दो सीट पर लोकसभा चुनाव आयोजित कराई गई। चिलचिलाती धूप और उमस भरी मौसम में लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया। जनपद की विधानसभा सदर शहर में सुबह 6 बजे से ही लोग अपने अपने घरों से तैयार होकर मतदान केंद्र की तरफ निकल पड़े और करीब 10 बजे तक कड़ी धूप के बीच में लोगों ने जमकर मतदान करके अपने बहुमूल्य वोट दिया। सदर क्षेत्र के सरायख्वाजा गांव के मतदाता राजमन कुमार ने बताया कि विगत कुछ दिनो से चलने में समस्या है। लेकिन अपने वोट का सही प्रयोग करते हुए आज मतदान करके बहुत ही अच्छा लगा और सभी को एक सुरक्षित और विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए अपने मतदाताओं का उपयोग करना चाहिए। वहीं इसी विधानसभा के बड़ऊर गांव की 75वर्षीय ठेले पर सवार होकर मतदान केंद्र पर पहुंची और अपना बहुमूल्य वोट दिया। लोगों के बीच में संदेश देने का प्रयास किया कि आपका एक कीमती वोट किया। कहां की विगत कई वर्षों से चलने में समस्या होने के कारण चलना फिरना मुश्किल हो गया है। आज घर के सदस्यों ने मतदान केंद्र पर लाकर मतदान कराया हम सभी को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

संयुक्त सचिव ने पत्नी संग किया मतदान

संयुक्त सचिव विकास प्राधिकरण वाराणासी परमानन्द यादव ने अपने पैतृक आवास पर सदर लोकसभा क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया।

जिलाधिकारी ने लाइन लगकर किया मतदान

जिलाधिकारी ने मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर बड़े ही सादगी से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होने लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिये उत्साहित किया, और क्षेत्र के वृद्ध व विकलांगों से हालचाल लेते रहें।

कन्ट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने मतदान केन्द्रो के निरीक्षण के साथ ही कन्ट्रोल रूम से सीसीटीवी वैâमरे के माध्यम से भी चुनावी बूथों व केन्द्रों पर तमाम गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होने कन्ट्रोल रूम में तैनात सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया किसी भी समस्या का आभास होता है तो तुरन्त सूचना दिया जाय।

एसडीएम ने किया मतदान

जौनपुर लोकसभा के शाहगंज क्षेत्र में अपने पैतृक गाँव बीरमपुर बूथ संख्या 353 पर सीतापुर जनपद में एसडीएम के पद पर तैनात शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने मतदान किया।

Share Now...