Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरआपातकाल लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश : विधायक रमेश सिंह

आपातकाल लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश : विधायक रमेश सिंह

जौनपुर। शाहगंज तहसील सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहे। विधायक ने कहा कि आज से पचास साल पूर्व देश मे आपातकाल की घोषणा कर कांग्रेस पार्टी ने देश से लोकतंत्र समाप्त करने की साजिश रची थी। उन्होने कहा तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही रुख अपनाते हुए विपक्षी दलों के नेताओं, राष्ट्रप्रेमी विचारों वालों को पकड़कर जेल में डाल दिया। उनकी मंशा थी कि देश मे अन्य विपक्षी दल समाप्त हो जाएं तथा कांग्रेस पार्टी तथा उनके परिवार की सत्ता अनंतकाल तक बनी रहे। इसके पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता बेचन सिंह, खुशीराम मिश्र तथा वंश बहादुर पाल ने भी उपस्थित लोगों के समक्ष आपातकाल की यादों को ताजा किया। इस दौरान आपातकाल में जेल की सजा काट चुके कुल 28लोकतंत्र सेनानियों को अंगवस्त्रम व छाता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, मोनू तिवारी, रीगन सिंह, पंचम बिंद, सुरेंद्र निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।