― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरआधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का रखें ध्यान

आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का रखें ध्यान

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रणवम स्कूल ऑफ आर्ट में आधुनिक शिक्षा एवं आध्यात्मिक ज्ञान के विषय पर चर्चा  करते हुए आत्मीय विद्या धाम आनंद गुजरात से पधारे भगवान स्वामीनारायण के संत सर्व दर्शन स्वामी एवं प्रभु दर्शन स्वामी ने बताया कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार एवं आध्यात्मिक ज्ञान एवं  शिक्षा भी आवश्यक है। बगैर आध्यात्मिक ज्ञान के हमारी युवा पीढ़ी नशे की लत हिंसा अनाचार आदि अनेकों दुर्गुणों की शिकार हो रही है। ऐसे में परिवार की मर्यादा संस्कार सब कुछ तार-तार हो रहे हैं इससे बचने के लिए हमें आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के संस्कारों व आध्यात्मिक ज्ञान की शिक्षा भी अनिवार्य रूप से देनी होगी तभी हमारा युवा व्यसन एवं दुर्गुणों से मुक्त होगा और परिवार व समाज को एक नई दिशा मिलेगी। स्वामी हरिप्रसाद स्वामी महाराज ने एक लाख से अधिक व्यसन मुक्त युवाओं की टीम तैयार की है। प्रबोध जीवन स्वामी महाराज भी इस दिशा में आगे कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. प्रमोद के सिंह ने की। संचालन शशि कुमार गुप्ता व आभार डा. दिनेश गुप्ता ने किया। इस दौरान राम शंकर दुबे, श्याम शंकर, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, नीरज सरोज, कुलदीप पाण्डेय, विजय शंकर दूबे, दीपक तिवारी, पंकज मणि तिवारी, अजीत शर्मा, सचिन मिश्र, संदीप गुप्ता, नीता तिवारी, सुनीता सोनी, वंदना जायसवाल, सुरभि सिंह, सोनाक्षी, नीलम सोनी, अस्मिता आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...